क्या साइकिल चलाने से हाइट बढ़ती है?
मुख्य रूप से हाइट का बढ़ना दो चीजों पर निर्भर करता है एक आपके जीन यानी (genetics) और दुसरा आपके खाना पान ये दोनो ही चीजे हाइट बढ़ाने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं हालाँकि, आपको इस बात का भी पता होना चाहिए कि एक निश्चित उम्र के बाद किसी भी इंसान की हाइट को बढ़ाना संभव नहीं है।अधिकांश लोग किशोरावस्था यानी 10 साल से लेकर 18 साल तक की उम्र में अच्छी खासी हाइट बढ़ा लेते हैं। ये बात वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि आपकी 80% हाइट की वृद्धि आपके genetics पर निर्भर करती है और 20% आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन और अन्य एक्टिविटी पर, ये बात आप भी जानते होंगे कि हमारी लंबाई 18 साल की उम्र तक बढ़ती है। हालांकि, कुछ लोगों की हाइट 18 साल के बाद भी बढ़ती है लेकिन बहुत कम होती है।
हाइट बढ़ाने के लिए एक हार्मोन होता है, जिसे HGH यानी ( ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन ) कहा जाता है। यदि आपका शरीर इस हार्मोन का उत्पादन करता है तो निश्चित रूप से आपकी हाइट बढ़ेगी लेकिन 18 वर्ष की आयु के बाद हमारा शरीर शायद ही कभी एचजीएच का उत्पादन करता है। इसलिए, साइकिल चलाने से एचजीएच को बढ़ने में कोई मदद नहीं मिलती है, जिसका मतलब है साइकिल चलाने से हाइट नहीं बढ़ती है।
हाइट बढ़ाने के लिए एक हार्मोन होता है, जिसे HGH यानी ( ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन ) कहा जाता है। यदि आपका शरीर इस हार्मोन का उत्पादन करता है तो निश्चित रूप से आपकी हाइट बढ़ेगी लेकिन 18 वर्ष की आयु के बाद हमारा शरीर शायद ही कभी एचजीएच का उत्पादन करता है। इसलिए, साइकिल चलाने से एचजीएच को बढ़ने में कोई मदद नहीं मिलती है, जिसका मतलब है साइकिल चलाने से हाइट नहीं बढ़ती है।
क्या साइकिल चलाने से 18 साल से पहले हाइट बढ़ सकती है
इसका जवाब हैं हां, साइकिल चलाने से 18 साल से पहले लंबाई बढ़ सकती है। क्योंकि साइकिल चलाना एक तरह का व्यायाम है जो हमारे शरीर को पतला और पैरों की मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है। हमारा शरीर 18 साल की उम्र एचजीएच का उत्पादन अच्छी तरह से करता हैं इसलिए साइकिल चलाने से हमारे शरीर में कुछ और ऊंचाई जुड़ जाती है।महत्वपूर्ण बात, हाइट तभी तक बढ़ाई जा सकती है जब तक ग्रोथ प्लेट बंद न हों। आमतौर पर लड़कों की ग्रोथ प्लेट्स 18 साल और लड़कियों की 16 साल की उम्र में बंद हो जाती हैं एक बार ग्रोथ प्लेट्स बंद हो जाने पर किसी भी इंसान की हाइट को बढ़ाना असंभव है।
18 साल की उम्र से पहले साइकिल चलाकर हाइट बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
एक अच्छी डाइट आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के अलावा हाइट बढ़ाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है आपको साइकिल चलाने के साथ-साथ नीचे बताई गई फल और सब्जियों का भी नियमित रूप से सेवन करना है इससे जरूर आपको हाइट बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिलेगीचिकन | मीठे आलू |
बादाम | दही |
सैल्मन मछली | जामुन |
बीन्स | पत्तेदार हरी सब्जियां |
बादाम | ब्लूबेरी |
अंडे | ब्लैकबेरी |
दूध और डेयरी उत्पाद | क्विनोआ बीज |
गोभी | पालक |
साइकिल चलाने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है
साइकिल चलाने से बहुत अधिक कैलोरी बर्न होती है, यदि आपने साइकिल चलाने वाले लोगो की पिंडली की मांसपेशियों पर ध्यान दिया हो तो, उनकी पिंडली की मांसपेशियां पतली और मजबूत दिखाई देती है और उनके पैर भी लंबे दिखते है
साइकिल चलाने से होने वाले फायदे
- साइकिल चलाने से वजन कम करने में मदद मिलती है क्योंकि हम सिर्फ 30 मिनट में लगभग 300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
- यह हमारे पूरे शरीर को flexible बनाता है और हड्डियों की ताकत बढ़ाता है।
- जब हम तेजी से पैडल मारते हैं तो हमें बहुत पसीना आता है, जिससे एंडोर्फिन का स्राव (discharge) होता है, जिससे हमारा तनाव भी कम होता है और मस्तिष्क स्वस्थ हो जाता है।
- साइकिल चलाने से आपके पैर और पिंडली की मांसपेशियां बहुत मजबूत हो जाती हैं
- स्वस्थ आहार के साथ नियमित साइकिल चलाने से आपका शरीर पतला हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप आप लम्बे दिखाई देते हैं। इसलिए साइकिल चलाने से हाइट भी बढ़ सकती है।
- साइकिल चलाने से आपका दिल स्वस्थ रहता है क्योंकि जब आप साइकिल चलाते हैं तो आप बहुत अधिक सांस लेते हैं और इससे आपका हृदय तेजी से पंप करता है और आपके मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह भी बढ़ जाता है।
- साइकिल चलाने वाले लोगो की रोग प्रतिरोधक क्षमता बिना-साइकिल चलाने वाले लोगो की तुलना में मजबूत होती है। तो, यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।
साइकिल चलाने के बारे में सच्चाई
साइकिल चलाने से भले ही आप लम्बे हो या ना हों लेकिन यह निश्चित रूप से आपको पतला जरूर बनाता है। साइकिल चलाते समय, आप हर घंटे लगभग 400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जब आप आराम करते हैं तब भी आपका शरीर कैलोरी बर्न करता है। यदि आप प्रतिदिन 10 मील साइकिल चलाते हैं, तो ये शरीर की लगभग 700 कैलोरी बर्न करता हैं। साइकिल चलाने से जुड़ी एक अच्छी बात ये भी है कि इससे हमारे शरीर के posture में भी सुधार आता है। अगर आपको झुककर चलने की आदत है तो आप साइकिल चलाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। अच्छे posture और पतले शरीर के साथ, आप लंबे दिखेंगे।Conslusion